देवरिया, अक्टूबर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। चार दिन के अंदर सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दो सड़क हादसों से देवरिया दहल गया है। 3 अक्टूबर की रात सुल्तानपुर में हुए हादसे में फौजी के तीन परिजन समेत चार लोग असमय काल के गाल में समा गए। इस घटना को जनपदवासी भुला भी नहीं पाए थे कि 6 अक्टूबर की रात फिर हुए हादसे ने चार होनहार क्रिकेटरों की जिंदगी छीन ली। इन घटनाओं में कुछ के चिराग बुझ गए तो कुछ लोगों सिर से पिता का साया छीन लिया। इन घटनाओं को लेकर लोग नियति को कोस रहे हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: सुल्तानपुर हादसे में देवरिया के टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत से तीन गांवों में मातमपहला हादसा 3 अक्टूबर की रात रुद्रपुर के गहिला-दुधैला गांव के रहने वाले फौजी सत्यवान सिंह का शव लेकर आ रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्...