चार दिनों के बाद फिर से हटाया अतिक्रमण
मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। चार दिन बाद शनिवार को मुंगेर नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यह कार्रवाई बेकापुर स्थित पलवा स्वीट्स गली एवं आसपास के क्षेत्रों में की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा तीन लोगों से अतिक्रमण के आरोप में कुल 3000 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं एक ठेला भी जब्त किया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती ने किया। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार, रोड जमादार विश्वनाथ यादव, पुलिस बल के जवान एवं नगर निगम के अन्य कर्मी मौजूद थे। मौके पर नगर प्रबंधक ने अतिक्रमण कार्यों को चेतावनी दी कि, शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.