चार दिनी तीरंदाजी प्रशिक्षण कैंप आज से
पलामू, जून 23 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला तीरंदाजी संघ के नेतृत्व में मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में 23 जून से चार दिनी जिला एवं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के निमित प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा। जिले के सभी इच्छुक तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण शिविर सुनहरा अवसर है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देना, नई प्रतिभाओं की पहचान करना तथा खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। तीरंदाजी संघ इसके लिए लगातार प्रयासरत है। संघ के अध्यक्ष अजय सिंह चेरो, उपाध्यक्ष सुमित वर्मन, सचिव दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष अमरेश मेहता आदि ने रविवार को प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करते हुए जानकारी दी कि कैंप लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.