रांची, अगस्त 23 -- रातू, प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में क्रिकेट प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को जेसीईआरटी रातू में हुआ। तकनीकी सहयोग भारतीय लोक कल्याण संस्थान का है। शिविर का उद्घाटन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। शारीरिक शिक्षा शिक्षक बच्चों की खेल प्रतिभा पहचानकर उन्हें सही खेल से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण का पहला चरण 23 से 26 अगस्त तक चलेगा। यह भी पढ़ें- जेसीईआरटी में चार दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर शुरू इसमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायक...