रांची, मार्च 25 -- तमाड़,प्रतिनिधि। क्षेत्र में चार दिनी आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। व्रतधारियों ने मंगलवार शाम को घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। वहीं दूसरे दिन बुधवार उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया। सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर दऊरा लेकर गीत गाते हुए घाट पहुंचीं। पूरे वातावरण में छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस मौके पर तमाड़ निवासी राकेश गुप्ता के आवास पर जगराता का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने उपस्थित होकर जगराता कार्यक्रम को सफल बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...