चार दशक से फरार हत्या के आरोपी को दबोचा
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने पिछले 42 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को यूपी से दबोचा है। आरोपी 65 वर्षीय नत्थू उर्फ नत्थूलाल उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। वह साल 1984 में जनकपुरी इलाके में हुई एक हत्या के मामले में वांछित था। यह मामला 22/23 मई 1984 की दरमियानी रात का है, जब पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क से पुलिस को एक लावारिस लाश मिली थी। मृतक के शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव थे। जांच में उसकी पहचान यूपी के सीतापुर निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई। थाना जनकपुरी में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी भभूति प्रसाद को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया था। उसका साथी नत्थूलाल फरार हो गया था जो 42 वर्षों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। पुलिस से बचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.