धनबाद, सितम्बर 9 -- चार दशक से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे केरल के कुख्यात सुकुमारा कुरूप की तलाश अब झारखंड के अस्पतालों तक पहुंच गई है। केरल के चर्चित चाको हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुरूप ने दिल की बीमारी के इलाज के लिए कभी पीसी जोशी तो कभी पीएस जोशी नाम का सहारा लिया था। इसी फर्जी पहचान के सहारे उसके झारखंड में (तब बिहार) इलाज कराने के मिले पुराने सुरागों को खंगालने के लिए केरल क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंची। यहां अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया से मिलकर पुराने मेडिकल रिकॉर्ड में पीएस जोशी अथवा पीसी जोशी नाम से इलाज कराने वाले मरीजों की जानकारी तलाशने का आग्रह किया है।

अधिकारियों की मानें अधिकारियों की मानें तो जनवरी 1984 से फरार सुकुमार कुरूप देश में सबसे अधिक समय स...