हजारीबाग, अप्रैल 2 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। स्थानीय मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रो इंचार्ज सह वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ ब्रह्मदेव त्रिवेदी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर कॉलेज परिसर में गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में विवेकानंद सभागार में तथा कॉलेज शिक्षक संघ के तत्वावधान में बीसीए विभाग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ एसएम कैसर के संबोधन से हुआ। उन्होंने डॉ त्रिवेदी के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि अपनी दक्षता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ अंतरा गुप्ता ने अपने संबोधन में डॉ त्रिवेदी को एक अनुशासित, समर्पित एवं प्रेरणास्रोत शिक्षक के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.