मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सोमवार अवैध देसी शराब संग नौ आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके पास 113 लीटर अवैध देसी शराब और 83 पाउच देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। होली के मद्देनजर पुलिस विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब बिक्री और बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अलग-अलग थानों की पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की। देहात कोतवाली पुलिस ने जसोवर में छापेमारी कर 95 लीटर अवैध देसी शराब संग जसोवर पहाड़ी निवासी डब्बल चौहान, इंदरपुर निवासी नंदलाल सोनकर, इटवां निवासी मख्खन सोनकर और वीरपुर निवासी मधु सोनकर को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिगना पुलिस ने 55 पाउच टेट्रा पैकेट अवैध देसी शराब संग गोगांव निवासी कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.