चार थानों की पुलिस फोर्स के बीच एक लाख का इनामी सुपुर्द ए खाक
सहारनपुर, मई 31 -- अंबेहटा, संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश एहसान का शव शनिवार दोपहर भारी बारिश के बीच जैसे ही गांव कपूरी पहुंचा, पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। तीन वर्षों से गांव से दूर रहे एहसान को अंतिम बार देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड पहुंची। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। गंगोह, नकुड़, तीतरों और नानौता थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी भी गांव में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। बाद में पुलिस निगरानी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शव गांव पहुंचते ही सबसे भावुक दृश्य तब सामने आया जब पिता रियासत और आठ वर्षीय पुत्र आयान शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़े। बेटे और पिता के विलाप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.