चार थानों की पुलिस ने सात ट्रैक्टर किए सीज
कौशाम्बी, जून 20 -- जिले के चार थानों की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम चेकिंग के दौरान सात ट्रैक्टरों को पकड़ा। पकड़े गए सभी ट्रैक्टरों को सम्बंधित थाने की पुलिस ने सीज कर दिया है। पकड़े गए सभी ट्रैक्टर यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यानारायण के निर्देशन में शुक्रवार देर शाम जिलेभर के थानों की पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड बालू, ईट-पत्थर व सवारियों से लदे सात ट्रैक्टर अलग-अलग थानों की पुलिस के हत्थे लगे। यह भी पढ़ें- किशनगंज : छत्तरगाछ में अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त सम्बंधित थानों की पुलिस ने नियमों का उल्लंघटन कर रहे ट्रैक्टरों को सीज कर दिया है। की गई कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.