मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में लोकहित को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने चार थानेदारों को उनके पद से हटा दिया है। चारों थानेदार को लाइन क्लोज किया गया है। उनकी जगह नए थानेदारों की पोस्टिंग की गई है। एसएसपी ने बताया है कि देवरिया थाना एसआई स्तर के पदाधिकारी के लिए अधिसूचित है। यहां पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार साह को थानेदार बनाया गया था। जिले में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की जरूरत है। इसके मद्देनजर मनोज को लाइन क्लोज किया गया है। उनकी जगह अहियापुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा रोहित कुमार को देवरिया की कमान सौंपी गई है। बीते माह नगर थानेदार बनाए गए इंस्पेक्टर अनोज कुमार लोकहित पर खड़े नहीं उतरे। इन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया है। उनकी जगह एसएसपी कार्यालय में जनशिकायत कोषांग में कार्यरत इंस्पेक्टर जयप्र...