अमरोहा, मई 18 -- अमरोहा, संवाददाता। एसपी ने 27 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जिनमें चार थाना प्रभारी और पांच चौकी इंचार्ज शामिल हैं। पुलिस कार्यालय से रविवार रात जारी तबादला सूची के मुताबिक मुरादाबाद से तबादला होकर आए निरीक्षक संजय प्रताप सिंह को सैदनगली थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इससे पहले भी वह जिले में तैनाती के दौरान विवादों में घिर चुके हैं। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम में तैनात निरीक्षक सुनील कुमार को थाना नौगावां सादात का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिसकर्मियों की नियुक्तियाँ दो दिन पूर्व एसपी ने प्रभारी निरीक्षक रहे बालेंद्र यादव को लापरवाही में निलंबित किया था। सैदनगली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विकास कुमार को रजबपुर थाने की कमान सौंपी है। वहीं, निरीक्षक प्रवीण कुमार को साइबर क्राइम थाने की जिम्मेदारी दी है। पुलिस लाइन ...