चार थाना प्रभारियों समेत सात निरीक्षकों का तबादला
कौशाम्बी, जुलाई 4 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार की देर रात तबादला एक्सप्रेस चलाई। उन्होंने चार थाना प्रभारियों समेत सात निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। पुलिस ऑफिस में रीडर रहे इंस्पेक्टर संतोष शर्मा को कोखराज थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि, कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य को पइंसा थाने की कमान दी गई है। संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव को लाइन हाजिर कर दिया गया। आशुतोष सिंह को संदीपन घाट का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। कौशाम्बी कोतवाल कृष्ण कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ भेजा गया है। जगदीश कुमार को कौशाम्बी थाना प्रभारी बनाया गया है। पइंसा इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार वर्मा को चुनाव सेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुलिस विभाग में फेरबदल, कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले एसपी कार्यालय से मिली जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.