वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत अधिक हादसों वाले थाना क्षेत्रों में चार टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें दुर्घटना बहुल क्षेत्रों का अध्ययन कर सुधारात्मकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। तय समय में सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगी। सड़क हादसों को कम करने, मौतों और घायलों की संख्या जीरो या फिर कम करने की दिशा में पुलिस महकमे की ओर से सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। इस क्रम में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चार प्रमुख थानों में टीमें गठित की गई हैं। इनमें चोलापुर, चौबेपुर, बड़ागांव और मिर्जामुराद हैं। इन क्षेत्रों से गुजरे हाइवे पर आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है। हादसों की संख्या को देखते हुए इन थानों का चयन किया गया। एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि इन थानों में अलग-अलग क्रिटिकल कॉरीडोर...