जहानाबाद, मार्च 5 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान ने चार थानाध्यक्षों समेत छह अन्य पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसमें टेहटा, ओकरी व उमता के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। बताया गया है कि टेहटा के थानाध्यक्ष पंकज कुमार, ऊमता धरनई के थानाध्यक्ष अजीत कुमार का स्थानांतरण कर साइबर थाने में लाया गया है। ओकरी के थानाध्यक्ष पवन कुमार दास नगर थाने में अनुसंधान इकाई में लाये गए हैं। सिकरिया के थानाध्यक्ष सुमनजी ओकरी के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। घोसी थाना में अनुसंधान इकाई में पदस्थापित चंदा रानी को सिकरिया थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियोजन शाखा व त्वरित विचारण शाखा के प्रभारी योगेश चंद्र को भी साइबर थाने में कार्यरत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.