चार थर्मल व 37 एआई कैमरे से जंगल व वन्य जीवों की होगी निगरानी
बगहा, अगस्त 19 -- हरनाटाड़ । वीटीआर के जंगलों में आग से लेकर बाघ समेत जानवरों की गतिविधियों पर हाईटेक तरीके से नजर रखी जाएगी। इसके लिए वीटीआर में 37 एआई और चार थर्मल कैमरे लगाये जा रहे हैं। वन प्रमंडल-1 व 2 के वनक्षेत्रों में 41 एआई व थर्मल कैमरे लग रहे हैं। इन कैमरों से जंगल में आग लगने से लेकर बाघों व जानवरों के मूवमेंट की सूचना डिविजन के वरीय अधिकारियों को सीधे मिलेगी।
कैमरे की कार्यप्रणाली वीटीआर के वन प्रमंडल-2 के डीएफओ सह उपनिदेशक विकास अहलावत ने बताया कि दोनों वन प्रमंडलों में एआई व थर्मल कैमरे लगाने का काम अंतिम चरण में है। ये कैमरे जंगल के अन्दर और जंगल से सटे रिहायशी इलाकों में लगाये गये हैं। कैमरे का मुख्य काम जंगल में आग लगने की घटना समेत जंगल से रिहायशी इलाकों में बाघ व जानवरों के मूवमेंट की सूचना डिविजनल कार्यालय को भेजना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.