हजारीबाग, अप्रैल 9 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार-गुरुवार की रात छापेमारी कर चार ड्रग्स पैडलरों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र कुमार, विकास मेहता, विक्रम कुमार और शशि कुमार शामिल हैं। सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, वेटिंग मशीन, सिगरेट, मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) तथा एक बाइक जब्त की है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। इसमें बड़े कारोबारियों से लेकर सफेदपोश लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...