देवघर, मार्च 14 -- देवघर। जिला यक्ष्मा कार्यालय सभागार में शनिवार को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संचयन, पूर्व उपाधीक्षक डॉ. प्रभात रंजन तथा वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी सह आयुष्मान भारत योजना के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में जिले में कार्यरत चार चिकित्सा पदाधिकारियों ने टीबी से ग्रसित चार मरीजों को गोद लेने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान डॉक्टरों ने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने का संकल्प लिया। जिन डॉक्टरों ने मरीजों को गोद लिया है, उनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में पदस्थापित दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुराधा कुमारी, सदर अस्पताल के नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार, प्रतिनियुक्त दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शालिनी कुमारी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर में कार्यरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.