रायबरेली, अक्टूबर 3 -- ऊंचाहार,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शनिवार दोपहर ओपीडी में डॉक्टरों के न मिलने पर मरीज और तीमारदार एक कमरे से दूसरे कमरे तक चिकित्सक को तलाशते रहे। बाद में आयुष चिकित्सक ने मरीजों को देखना शुरू किया, तब जाकर लोगों को राहत मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इस समय चार चिकित्सकों के सहारे ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक की सेवाएं चल रही हैं। इनमें महिला चिकित्सक डॉ. वान्या मिश्रा और डॉ. निधि के साथ चिकित्सक डॉ. महमूद अख्तर और डॉ. लक्ष्मी नारायण शामिल हैं। शनिवार करीब डेढ़ बजे मरीज डॉक्टरों की तलाश करते नजर आए। इसमें भैंसासुर सवैया निवासी अर्चना अपने पति नीरज और बच्चों के साथ बुखार, सर्दी-जुकाम का इलाज कराने पहुंची...