चार डेंगू पॉजिटिव और मिले, संख्या 19 पहुंची
बांदा, सितम्बर 27 -- बांदा। वायरल फीवर के बाद अब डेंगू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुखार से पीडित 18 मरीजो के डेंगू के सैपल लिए गए । इसमें तीन मरीज को डेंगू पाया गया। वही एक युवक को निजी पैथालॉजी जांच में डेंगू पाया गया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मौसमी परिवर्तन से बीमारियों का कहर लगातार जारी है। सुबह से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालो मे मरीजो की भीड़ उमड़ रही है। अस्पताल खुलने से पहले मरीज पर्चा कटवाने के लिए काउटर के बाहर खड़े हो जाते है। मरीज पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टरो के चेयबंरो के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते है। शनिवार को बुखार से पीडित 18 मरीजो के डेंगू सैपल लिए गए। इसमें पीली कोठी निवासी 28वर्षीय पूजा पत्नी अनुज, बबेरू के गुरौली शुकुल निवासी 8वर्षीय लक्ष्मी पुत्री सीताराम, बदौसा थाना क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.