चार डिसमिल जमीन के विवाद में बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता को बेरहमी से पीटा
कटिहार, जून 8 -- आजमनगर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के गायघट्टा पंचायत अंतर्गत बलियापारा गांव में चार डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर एक बेटे द्वारा अपने ही बुजुर्ग माता-पिता की बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में घायल वृद्ध दंपति को पहले आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान हारून रशीद 70 वर्ष एवं उनकी पत्नी जहांनारा खातून 60 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मारपीट में हारून रशीद का पैर टूट गया है तथा उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं जहांनारा खातून भी बुरी तरह घायल हो गई हैं。
घटना का विवरण घायल दंपति ने आजमनगर थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र जहांगीर आलम, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.