चार डिप्लोमा कोर्स में 462 छात्र हुए पास
लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता संस्कृत शिक्षा परिषद ने एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जुलाई में हुई परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। चार डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पंजीकृत 500 छात्रों के मुकाबले 462 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम को अपलोड कर दिया गया है। सचिव ओपी त्रिपाठी के अनुसार व्यावहारिक ज्योतिष में पंजीकृत 26 के सापेक्ष 23, योग विज्ञान में पंजीकृत 78 के सापेक्ष 74,पौरोहित्य (कर्मकांड) में पंजीकृत 395 के सापेक्ष 364 व व्यावहारिक वास्तुशास्त्र में पंजीकृत एक के सापेक्ष एक छात्र पास हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.