चार डिग्री चढ़ा पारा, भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल
औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी का असर और तेज हो गया। एक ही दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड होने से सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
गर्मी का प्रभाव दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल नजर आया, जबकि बाजारों, अस्पतालों और बिजली व्यवस्था पर भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। सुबह नौ बजे के बाद ही धूप में तल्खी बढ़ने लगी। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को उठानी पड़ी। शहर के प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.