रामपुर, मई 28 -- रामपुर। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। 24 घंटे में चार डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुवार सुबह से तेज धूप निकलने के बावजूद दिनभर चल रही ठंडी हवा ने उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिखी। ठंडी हवा के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। यह भी पढ़ें- सुबह चली ठंडी बयार, दिन में धूप ने किया बेहालस्वास्थ्य पर प्रभाव गुरुवार की सुबह खिली तेज धूप के साथ ही पूरे दिन करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। वहीं, आद्र्रता बढ़कर 48 प्रतिशत तक...