झांसी, मार्च 31 -- झांसी, संवाददाता। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर हुई लूट का 22 साल बाद फैसला आया। न्यायालय स्पेशल डकैती कोर्ट ने डकैती डालने के आरोप में चार डकैतों को 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। एडीजीसी विपिन कुमार मिश्रा के मुताबिक मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैचानाका निवासी वीरेंद्र कुमार साहू ने 11 मई 2004 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर के सदस्य घर मौजूद थे, तभी बदमाश घर में घुस आए और लूटपाट शुरु की। विरोध करने पर घर के सदस्यों पर हमला कर दिया। बाद में बदमाश जेवरात, नकदी व अन्य सामान लूटकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने 395, 397, 412 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने मऊरानीपुर के दुबे चौक के पास रहने वाले लकी उर्फ मनीष, मऊरानीपुर के साबुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.