प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अलग-अलग ट्रेनों में चार यात्रियों के जेवरात, नकदी, लैपटाप और मोबाइल समेत कीमती सामान चोरी हो गए। सभी मामलों में प्रयागराज जीआरपी में एफआईआर दर्ज हुई है। दादर-गोरखपुर स्पेशल में बांदा निवासी स्वाति का पर्स झूंसी के पास छीनकर आरोपी चलती ट्रेन से कूद गया। पर्स में चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी और 10 हजार रुपये थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस में अजीत मिश्रा का ट्राली बैग महोबा के पास चोरी हुआ। त्रिवेणी एक्सप्रेस में मिथिलेश का लैपटाप और मधुबनी-उधना स्पेशल में ओमप्रकाश की पत्नी का पर्स चोरी हुआ। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि सभी केस ट्रांसफर पर आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...