चार ट्रेनों के एसी फेल, बच्चे समेत परिवार गर्मी से भड़के
लखनऊ, मई 22 -- भीषण गर्मी में एसी काम नहीं करने से यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। टिकट ज्यादा पैसा खर्च करने के बाद भी यात्रियों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। ऐसे में गुरुवार को भी चार ट्रेनों के एसी काम नहीं करने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहां ट्रेन में सवार बच्चें संग परिवार के लोग गर्मी से परेशान नजर आए। ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस के यात्री भूपेंद्र सिंह ने सेकेंड एसी की कूलिंग बहुत कम होने की शिकायत की। इसी तरह ट्रेन नंबर 15054 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस की एसी थर्ड इकोनोमी बोगी एम-3 का एसी काम नहीं कर रहा था। यह भी पढ़ें- इंटरसिटी एक्सप्रेस से एसी कोच हटने पर यात्रियों में नाराजगी इसी तरह लखनऊ जंक्शन-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगी जी-2 में एसी की कूलिंग कम थी। यात्री अभिषेक गुप्ता ने शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.