कटिहार, मई 7 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र परिवहन विभाग द्वारा कटिहार- प्राणपुर-लाभा एनएच 31 सड़क पर गिट्टी से लदा ओवरलोडिंग ट्रक को पकड़कर दो माह पूर्व प्राणपुर थाना को सुपुर्द किया था। थाना एवं मध्य विद्यालय नाथनगर के आगे ग्रामीण सड़क पर एक नहीं चार ट्रक लगने से राहगीरों के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रक एक साइड से इस कदर झुक गया है कि कभी भी पलटी मार सकता है। कभी भी बहुत बड़ी अनहोनी की संभावना प्रबल हो गई है। लगातार एक साथ एक कतार में चार ट्रक लगने के कारण किसी तरह बाइक आर पार होता है किंतु फोर व्हीलर के आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़े जब्त ट्रक बने खतरा, दो माह से राहगीर परेशान यहां तक की पुलिस की गाड़ी हो या 112 की गाड़ी या अन्य गाड़ियों को आने-ज...