प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज। टोल प्लाजा पर स्टांप जमा न करके निबंधन कार्यालय को बड़ी चपत लगाई जा रही है। प्रयागराज क्षेत्र में आने वाले चार टोल प्लाजा पर ही छह करोड़ 65 लाख 53 हजार 580 रुपये का स्टांप चोरी किया गया है। मामला जिलाधिकारी कोर्ट में चल रहा है। मुकदमों पर सुनवाई चल रही है। निबंधन कार्यालय ने एनएचएआई से टोल प्लाजा की अनुबंध राशि के बारे में पूछा, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसी दशा में यह मालूम ही नहीं चल रहा है कि अन्य टोल प्लाजा पर कितनी राशि का स्टांप चोरी किया गया है। नियमानुसार टोल प्लाजा पर अनुबंध राशि का नगरी क्षेत्र में चार फीसदी और अर्ध नगरीय क्षेत्र में दो फीसदी स्टांप लिया जाता है। अफसरों का कहना है कि हर टोल प्लाजा पर स्टांप की चोरी की गई है। इसके लिए कई बार एनएचएआई से संपर्क कर अनुबंध राशि मांगी गई तो वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.