फिरोजाबाद, मार्च 3 -- थाना टूंडला क्षेत्र स्थित एक गांव में चार झोंपड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से तीन महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गांव महेरी में मंगलवार देर शाम चार झोंपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। चीखपुकार होने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगो ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ियां पूरी तरह से जल गई। आग से तीन महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए। हादसे से गांव में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। लोगो ने एंबुलेंस बुलाकर आग से झुलसे राजेश, माया देवी, पारवती, सरोज को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। चिकित्सा कर्मियों ने बताया राजेश ही ज्यादा झुलस गया था। बाकी लोग मामूली झुलसे थे। आग का पता चलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी वहा पहुंचे। उन्होंने आ...