बलिया, जनवरी 23 -- सहतवार। थाना क्षेत्र के रजौली गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि को लगी आग से एक ही परिवार के चार रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया। आग के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। झोपड़ियों में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। रमाशंकर चौहान का परिवार रात में खाना खाकर झोपड़ी में सो रहा था। तभी अचानक आग लग गई और आग की लपट तेजी से फैल गई। इससे उनकी चार रिहायशी झोपड़ियां व गृहस्थी का सामान राख हो गया। आग बुझाने में 40 वर्षीय रामाशंकर झुलस गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.