गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सोमवार को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रियों को लेकर चार ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए रवाना हुई। ट्रेन संख्या 00501 ने सुबह 9 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 1 से अपनी यात्रा प्रारंभ की। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत किया गया तथा उनकी मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 17 से 26 अगस्त तक गोरखपुर से उज्जैन, वडोदरा, द्वारका एवं वेरावल होते हुए पुनः गोरखपुर लौटेगी। इस दौरान श्रद्धालु एवं पर्यटक देश के प्रमुख धार्मिक एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी समेत अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...