चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक इंजीनियरिंग टीआरडी और एसएंडटी विभाग का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली 4 जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी वहीं 5 जोड़ी ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू 31 अगस्त एवं 2 से 6 सितंबर तक रद्द रहेगी। आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू 1, 4 और 6 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर आद्रा भागा आद्रा मेमू 6 सितंबर को रद्द रहेगी। आसनसोल पुरुलिया आसनसोल 31 अगस्त 3, 4 एवं 6 सितंबर को रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व आंशिक रूप से चलेंगी शार्ट टर्मिनेट ओरिजिनेट होकर चलने वाली ट्रेनेंचक्रधरपुर गोमो चक्रधरपुर मेमू 1, 4 और 6 सित...