सोनभद्र, फरवरी 27 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के चार जोड़ी पायल के साथ एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गिरफ्तार किया है। पायल बभनी के चपकी स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से सोमवार को चोरी किया गया था। महिला चोरी के पायल को छत्तीसगढ़ राज्य में बेंचने की फिराक में थी। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से सोमवार को तीन महिलाओं ने खरीदारी के बहाने चार जोड़ी पायल गायब कर दिया था। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। दूसरे दिन दुकानदार ने मामले की सूचना सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो तीनों महिलाएं थाना क्षेत्र के फरीपान की निकली। इसमें एक महिला श्रीमती आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बत...