महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, निज संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है। जनपद को 4 जोन व 19 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। चार मार्च तक इस विशेष सुरक्षा अभियान के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। एसपी सोमेंद्र मीना ने दो टूक में कहा है कि त्योहार की आड़ में खलल डालने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। होली पर्व के साथ रमजान माह को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसमें 10 निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 164 हेड कांस्टेबल व 27 महिला आरक्षियों की विशेष तैनाती की गई है। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी व 6 फायर टेंडर को आपात स्थिति के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.