बरेली, नवम्बर 15 -- पुलिस ने चार जेबकतरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें से दो कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है जबकि बारादरी पुलिस ने दो पकड़ा है। चारों जेबकतरों ने कई वारदतों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार तड़के इस्लामिया ग्राउंड में दो जेबकतरों की घेराबंदी की गई तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कन्नौज के थाना ठठिया, गांव दौलतपुर निवासी गोविंद उर्फ लाला पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसके साथी फर्रुखाबाद में थाना कमालगंज के गांव मेहरूपुर राबी निवासी टिंकू उर्फ अधा को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। दोनों के कब्जे से एक तमंचा-कारतूस, सर्जिकल व साधारण ब्लेड, 3600 रुपये और अपाचे बाइक बरामद हुई है। दोनों को पुलिस ने जेल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.