चार जून को दातागंज में होगा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण
बदायूं, जून 3 -- नगर में चार जून को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस पल के लिए यादगार बनाने को क्षत्रिय महासभा और महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में राजनैतिक और सामाजिक कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह रहेंगे। प्रतिमा का अनावरण गुरूवार को होना प्रस्तावित हुआ है। क्षत्रिय महासभा व महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे यह कार्यक्रम बरेली रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस ऐतिहासिक पल को लेकर नागरिकों और सर्व समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह को बतौर मुख्य अतिथि होंगे। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.