पूर्णिया, जुलाई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और ऊषा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चार जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित है। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के चेयरमैन सिद्धार्थ प्रताप ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा प्रति वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। यह रक्तदान शिविर थैलेसिमिया से पीड़ित लोगों के मदद के लिए की जाती है। थैलीसीमिया पीड़ित को प्रतिमाह रक्त की जरूरत होती है। इससे पीड़ितों को समय पर रक्त की सुविधा का लाभ मिले सके। इस उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रोटरी क्लब का आज लगेगा रक्तदान शिविर उन्होंने आम लोगों से निवेदन किया कि रक्तदान कर लोगों तो जान बचाने में सहयोग कर...