चार जुलाई को प्रकाशित होगा मतदेय स्थलों का ड्राफ्ट
प्रयागराज, जुलाई 1 -- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को संगम सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करने और संशोधन पर चर्चा हुई। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की पूर्व गतिविधियों के तहत मतदेय स्थलों के संभाजन का काम चल रहा है। आयोग के निर्देशानुसार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण और नए मतदेय स्थल बनाने की कार्रवाई 28 जून तक पूरी कर ली गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि आयोग के निर्देश पर हर मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर संभाजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फिर से बनेंगे मतदेय स्थल, 1808 से घटकर 1776 करने का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.