उरई, फरवरी 10 -- जालौन। बालाजी बाईपास पर गेस्ट हाउस के पास चल रहे हार जीत की बाजी लगा रहे चार लोगों को कोतवालली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास 10220 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि चुर्खी रोड स्थित बालाजी मंदिर से निकले चुंगी नंबर चार के बाइपास के पास स्थित गेस्ट हाउस के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही हार जीत की बाजी लगा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से दबगरान निवासी नादिर हुसैन, अखलाख खान, तौहीद व शाहरुख खान को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने मालफड़ पर 9600 रुपये एवं जामा तलाशी में 620 रुपये व मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजानिक जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.