चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून, अगस्त 10 -- देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए राज्य में बारिश का दौर तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की चेतावनी दी गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। दून का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 4 जिलों में कल का दिन भारी; कहां-कहां जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट पंतनगर में अधिकतम 33.5, मुक्तेश्वर में 20.6 और नई टिहरी में 26.4 डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.