नोएडा, मई 23 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। गौतमबुद्ध नगर और आसपास के जिलों में सबसे अधिक गुलाबी (पिंक) ऑटो नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दौड़ रहे। इसमें दूसरे स्थान पर गाजियाबाद जिला है जबकि हापुड़ और बुलंदशहर में एक भी गुलाबी ऑटो नहीं चल रहा। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ में गुलाबी ऑटो के लिए कुल स्वीकृत परमिट की संख्या 1065 है जबकि इसके मुकाबले 764 गुलाबी ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे। इसमें गौतमबुद्ध नगर में गुलाबी ऑटो के कुल स्वीकृत परमिट की संख्या 720 है जबकि 714 परमिट जारी हुए हैं। वहीं, गाजियाबाद में 125 गुलाबी ऑटो के परमिट स्वीकृत किए गए थे और 50 ऑटो दौड़ रहे हैं। बुलंदशहर में 25 परमिट के मुकाबले एक भी परमिट जारी नहीं हुआ है। यहीं स्थिति हापुड़ में भी है। हापुड़ में 220 परमिट स्वीकृत हुए थे और जा...