चार जिलों के मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण मिला
पटना, मई 26 -- राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मल्टी पोस्ट एस-3 ईवीएम को लेकर शुरू तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को चार जिलों के मास्टर ट्रेनर्स को हैदराबाद से आए विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसमें सारण, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण और सीवान के मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए। उन्हें एस-3 मॉडल ईवीएम, एसएमएम, टोटलाइजर और ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम (ईएमएस) की तकनीकी बारीकियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। तकनीकी सत्र में ईवीएम के इतिहास, एस-3 ईवीएम की विशेषताएं तथा उसके संचालन की विधि बताई गई। दूसरे सत्र में ईवीएम प्रबंधन प्रणाली एवं उसका लाइव प्रदर्शन कर जानकारी दी गई। तीसरे सत्र में लाइव डेमो, मतदान प्रक्रिया एवं व्यावहारिक अभ्यास के बारे में बताया गया। समापन सत्र में सभी मास्टर ट्रेनर्स का एक दक्षता परीक्षा लिया गया। आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.