बरेली, अक्टूबर 27 -- शहीद एक्सप्रेस के कोच एस-6 में आग लगने के सही कारणों का पता एक नहीं चार जगह की जांच रिपोर्ट के सत्यापन के आधार पर होगी। इस मामले की टेक्निकल जांच जयनगर की टीम ने की है। इसके बाद पता चलेगा कोच में आग कैसे लगी। 23 अक्तूबर की रात को अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस (14674) के कोच एस-6 में नगीना स्टेशन पास एसीपी हैंडल में अचानक आग लग गई थी। इस दौरान कोच में सवार कुशीनगर के पिपरा थाना के गांव मंडार बिंदालिया निवासी पिता-पुत्र झुलस गये थे। कुछ यात्रियों का सामान भी जल गया था। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया था। यह भी पढ़ें- वंदे भारत चेयर कार ट्रेन को शर्तों के साथ मंजूरी सूचना पर पहुंची फायर पुलिस, आरपीएफ-जीआरपी ने आग पर काबू पाया था। इसके बाद मुरादाबाद में जांच पड़ताल की गई। बरेली जंक्शन पर दूसरा कोच लगाकर यात्रियों ...