घाटशिला, मार्च 1 -- चाकुलिया। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती की निजी पहल 'मातृ-पितृ दाय योजना' के तहत पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए संचालित की जा रही है, जिनके माता-पिता के स्वर्गवास के बाद क्रियाकर्म हेतु उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शनिवार को विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने चार शोकाकुल परिवारों को राशि प्रदान की और संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि यह निजी योजना पिछले छह वर्षों से जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बन रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...