प्रयागराज, अप्रैल 23 -- वाराणसी लायंस आई बैंक के निदेशक डॉ. अभिषेक चंद्रा की ओर से बुधवार को मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय (एमडीआई) को छह कार्निया भेंट की गयी। प्राप्त कार्निया में दो जरूरतमंद मरीज को कार्निया प्रत्यारोपण कर नई रोशनी प्रदान की गयी। दो अन्य मरीजों को जांच के बाद कार्निया प्रत्यारोपित की जाएगी। मरीजों को कार्निया का प्रत्यारोपण मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और एमडीआई की सह-आचार्य डॉ. आरती सिंह ने किया। एमडीआई के निदेशक प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि नेत्रदान से संबंधित जानकारी आई बैंक की हेल्पलाइन नंबर 9807477789 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.