मोतिहारी, मार्च 30 -- मोतिहारी/मधुबन/सुगौली। पुलिस ने अलग अलग जगहों से हुई बाइक चोरी के मामलों का खुलासा किया है। जिले के सुगौली, गड़हिया बाजार, कल्याणपुर व पीपराकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच चोरी की बाइक बरामद की है। इसके साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य बाइक चोरों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मोहना पुल के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में एक व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार हो गया। एचएचडी मशीन से जांच करने पर पता चला कि उक्त बाइक की चोरी पीपराकोठी थाना क्षेत्र से हुई है। बाइक चोरी मामले में पीपराकोठी में मामला दर्ज है। पुलिस अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।कल्याणपुर थाना क्षेत्र से दो चोरी की बाइक ब...