प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अल्लापुर के तिलकनगर स्थित नलकूप से सप्लाई बंद करने के बाद भी क्षेत्र के सैकड़ों घरों में दूषित जलापूर्ति की समस्या जस की तस है। दूषित जलापूर्ति की समस्या से निजात दिलाने के लिए जलकल विभाग ने तिलकनगर के नलकूप से सप्लाई बंद करने के बाद अन्य नलकूपों से आपूर्ति शुरू की। इसके बाद भी क्षेत्र के लोग दूषित जलापूर्ति की शिकायत कर रहे हैं। जलकल की टीम ने गुरुवार को तिलकनगर में कम से कम चार स्थानों पर जमीन खोदकर सप्लाई पाइप की जांच की लेकिन लीकेज नहीं मिला। जलकल की टीम अगे भी पाइप में लीकेज की जांच जारी रखेगी। इस बीच सीएंडडीएस ने बंद किए गए नलकूप की जांच करने निर्णय लिया है। सीएंडडीएस के इंजीनियरों का मानना है कि नलकूप में तकनीकी गड़बड़ी ठीक की जा सकती है। पूरा पड़ाइन वार्ड के पार्षद विनय मिश्रा ने...