भागलपुर, अप्रैल 13 -- नगर पंचायत अकबरनगर द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के चार प्रमुख स्थानों स्टेशन चौक, यूको बैंक, शिव मंदिर चौक एवं श्रीरामपुर पश्चिमी केबिन के समीप पेयजल की व्यवस्था की गई है। इससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यह सुविधा शुरू की गई है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.